नई टिहरी। चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने शुक्रवार को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 19 मार्च तक न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह रोशनाबाद भेज दिया है।
जिले के एक गांव में बुधवार को एक नाबालिग किशोर ने अपने रिश्ते की चार बर्षीय भतीजी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची के साथ दुष्कर्म का पता चलने पर परिजन उसे इलाज के लिए देहरादून अस्पताल ले गए थे। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया था। आरोपी को शुक्रवार को बाल न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 19 मार्च तक बाल सुधार गृह भेज दिया है।