फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खन्न कर रहे दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना भैणी मिआं खां की पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली समेत अन्य सामान कब्जे में लिया है। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत धनौआ पत्तन टी प्वाइंट पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचित किया कि अमरजीत सिंह पुत्र गुर हरदित्त सिंह निवासी फत्तू बरकतां की जमीन में दरिया किनारे दो व्यक्ति अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने माइनिंग अफसर एसडीओ संदीप कुमार को साथ लेकर रेड की। पुलिस को देख कर दो आरोपी मौके पर अपना ट्रैक्टर ट्राली और अन्य सामान छोड़ कर मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें