फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के गैड गांव के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गैड गांव के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि दो जुलाई को रात नौ बजे कैंमटी में स्थित गांव के होटल व्यवसायी रोबिन सिंह पंवार होटल बंद करके घर जा रहा था कि बंगलों की कांडी निवासी सुरेश सिंह व उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ गाली-गालौच कर मारपीट की। इस बीच व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुंदर सिंह ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया, लेकिन तीन जुलाई को सुबह नौ बजे सुरेश अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ उनके होटल में जा घुसे और मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ की, जिसमें सुमेर सिंह, अरविंद, मनवीर, सरजीत सिंह समेत कमो देवी घायल हो गई। जिन्हें मसूरी अस्पताल ले गए। घटना की प्राथमिकी तीन जुलाई को थाना कैंपटी में दी गई, लेकिन आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। उन्होंने डीएम से मामले की जांच थाना थत्यूड़ को दिए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डे देवी, महावीर सिंह, बलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, प्रताप सिंह, जगमोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें