फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घन मीटर अवैध खनन का रेत बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। स्थानीय प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में खनन पट्टा स्वामी और थौलधार मंडलाध्यक्ष सोबत सिंह पंवार पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है। एसडीएम ने राजस्व विभाग के छापे के बाद यह कार्रवाई की है। टीम ने सोमवार को छापे में थौलधार ब्लॉक के खांड बिड़कोट गांव के नीचे टिहरी झील किनारे 950 घन मीटर अवैध रेत बरामद की है। प्रशासन की टीम पहुंचने की भनक लगते ही खनन कारोबारी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

टिहरी झील किनारे खांड बिड़कोट गांव के नीचे पिछले कई दिनों से रेत और पत्थरों का अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा था। अवैध खनन से गांवों को होने वाले खतरे के विरोध में रविवार को खांड बिड़कोट गांव की महिलाओं ने खनन कारोबार में लगे ट्रकों और जेसीबी मशीन को रोक कर विरोध दर्ज कराया था। अमर उजाला ने 18 जून के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को एसडीएम चतर सिंह चौहान, राजस्व विभाग की टीम के साथ खांड बिड़कोट खनन स्थल पर पहुंचे।
एसडीएम चौहान ने बताया कि खनन के लिए सोबत सिंह पंवार के नाम उक्त स्थल पर 11 नाली का पट्टा स्वीकृत है, लेकिन निरीक्षण में चिह्नित स्थान से बाहर रेत का अवैध खनन पाया गया है। लगभग 950 घन मीटर रेत का अवैध खनन मौके पर पाया गया है, लिहाजा खनन पट्टा स्वामी पर तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले ही खनन कारोबार में लगे लोग फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें