फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को बदनीयत से परेशान कर रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चमियाला क्षेत्र में एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बदनीयत से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बालंगगा तहसील में दी गई तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला की ओर से बालगंगा तहसील में दी गई तहरीर में बताया गया कि गांव का रतन सिंह शराब के नशे में धुत होकर कई बार बदनीयत से उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता विधवा महिला ने बताया कि दो साल पहले आरोपी ने रात के समय उसका दरवाजा खटखटाकर अभद्र गालियां दी। दूसरे दिन आरोपी की पत्नी ने माफी मांगी थी। बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 29 सितंबर की रात को भी घर में अकेली होने पर उसने दरवाजे पर आकर गाली-गलौच की और शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। विधवा महिला ने कहा कि वह घर पर अक्सर अकेली रहती है, जिससे आरोपी कोई भी वारदात को अंजाम दे सकता है। उन्होंने राजस्व पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक काफोलगांव अमरसर कामेश्वर प्रसाद भट्ट ने कहा कि पीड़ित महिला ने तहसील में तहरीर दी है। जांच कर जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें