फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में डूबा एक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चांटी-डोबरा पुल के समीप एक युवक टिहरी झील में डूब गया। युवक कोे ढूंढने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सोमवार को थौलधार ब्लॉक के सौड़ उप्पू गांव के चार युवक घूमने के लिए चांटी-डोबरा गए हुए थे। शाम चार बजे के लगभग चारों झील किनारे नहाने चले गए। इस दौरान सौड़ उप्पू गांव निवासी रणवीर सिंह राणा (28) पुत्र फते सिंह राणा झील में डूब गया। उसके साथी युवकों की सूचना पर झील में नाव चलाने वाले तथा कोतवाली प्रभारी भास्कर थपलियाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम साढ़ेे छह बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया और अंधेरा होने के कारण पुलिस ने सर्च अभियान बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार झील में डूबा युवक दिल्ली के एक होटल में काम करता था, लेकिन छह माह से वह घर पर ही रह रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें