फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बाल मेला शिविर में सीखी रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियां

Mon, 13 Jan 2025 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र के कुदाऊ, ख्यार्सी, छनाण, मंगलोड़ी, कडाल, रौतू की बैली, स्यालसी, नौघर, डांडा की बैली डोमसी कफुल्टा, मथलाऊ, ओतंड, साबली गांव में हिमोत्थान संस्था की पहल पर आयोजित 10 दिवसीय बाल मेले शिविर का समापन हो गया। शिविर में अपने परिवेश को जानने, रचनात्मक कौशल, शारीरिक गतिविधियों, साक्षरता के साथ छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


हिमोत्थान संस्था की ओर से जौनपुर ब्लॉक के 12 से अधिक गांवों में आयोजित बाल मेला शिविर का आयोजन किया गया। बाल मेले के शैक्षिक प्रबंधक संदीप बिजल्वाण ने बताया कि दस दिवसीय शीतकालीन बाल मेले शिविर को तीन भागों के बांटा गया। पहले चरण में अपने परिवेश को जानने, दूसरे में रचनात्मक कौशल और तीसरे में शारीरिक गतिविधियों और साक्षरता कार्यक्रम को रखा गया था।
बाल मेले में कंपोनेंट लाईब्रेरी, फिजिकल लिटरेसी, खुला पुस्तकालय आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। शिविर में ज्ञान वर्धक पुस्तकें को पढ़ना, चित्रकला, क्विज, क्राफ्ट प्रतियोगिता, विभिन्न खेल गतिविधियों, नाट्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्त कौशल, लोक संस्कृति पर आधारित ग्रामीण प्रवेश आदि की रोचक गतिविधियां शामिल थी। साथ ही गांव में सफाई और घरों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

समापन पर बाल मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समन्वयक दिनेश रमोला, राजेश अग्रवाल, शीला चौहान, संगीता रमोला, शिक्षा प्रेरक नीतू, स्वाति, अंजली, सुचिता, कोमल शिवानी, सिमरन, सीता मीरा, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें