फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की शिकायत के लिए बनाए कंट्रोल रूम

Sat, 23 Apr 2016 07:45 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्याओं की शिकायत दर्ज करने के लिए जल संस्थान ने जिला मुख्यालय, देवप्रयाग और घनसाली में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है, जिसमें उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल के निर्देश पर जल संस्थान ने गर्मी के दिनों में पेयजल संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए कंट्रोल रूप स्थापित किया है, जिसमें नई टिहरी में 01376-232154, देवप्रयाग में 01378-266524 और घनसाली के लिए 01379-258348 फोन पर पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करवाई जाएगी। डीएम ने बताया कि पेयजल का उपयोग सिंचाई एवं भवन निर्माण कार्य के लिए किसी भी स्थिति में न किया जाए।

पेयजल स्रोतों, पाइप लाइन, जलाशयों में अनावश्यक छेड़खानी, घरों एवं सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट, टुल्लू पंप का पीने के पानी का उपयोग न किया जाए। उन्होंने घरों की छतों पर रखी गई पेयजल टंकियों पर प्लोट वाल्व लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके जल संयोजन विच्छेदन कर अर्थ दंड वसूला जाएगा। बताया पेयजल लाइन, हैंडपंप, पेयजल टैंक सहित अन्य तरह की समस्याओं हेतु संबंधित दूरभाष पर जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें