अपर जिलाधिकारी केके मिश्र ने सौंग बांध को लेकर की जनसुनवाई
नई टिहरी। सौंग बांध परियोजना निर्माण के लिए अर्जित की जा रही भूमि को लेकर अपर जिलाधिकारी केके मिश्र ने रगड़ गांव, घुड़साल गांव, ग्वाली डांडा चक सौंदणा में जनसुनवाई की। उन्होंने प्रभावित होने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया। साथ ही ग्रामीणों की आपत्तियां भी ली।
एडीएम/प्रशासक केके मिश्र ने कार्यक्रम के तहत सौग बांध प्रभावित रगड़ गांव, घुड़साल गांव, ग्वाली डांडा चक सौंदणा में ग्रामीणों के साथ बैठक की। रगड़ गांव में 0.351, घुड़साल गांव में 4.451, ग्वाली डांडा चक सौंदणा में 3.318 हेक्टेयर भूमि परियोजना के लिए अर्जित की गई है। पूर्व में भूमि अर्जन को लेकर समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्रसारित कर आपत्तियां भी मांग की गई थी जिसमें कोई भी आपत्तियां प्राप्त नहीं हुई थी।
इस मौके पर अर्जन निकाय के उप महाप्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट, सहायक प्रबंधक प्रशांत श्रीवास्तव, विनोद सिंह रावत, उप राजस्व अधिकारी कुलदीप सिंह रावत, तहसीलदार धनोल्टी राजेंद्र ममगाईं, नरेश उनियाल, राजस्व उपनिरीक्षक, प्रधानाचार्य लखपत सिंह नेगी, रविंद्र पंवार, मंजीत सिंह, आनंद नेगी, मुख्य सहायक बीना सेमवाल, देवाशीष सेमवाल आदि मौजूद थे।