सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार और धरना जारी रहा। उन्होंने लोनिवि के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उधर श्रीनगर में ठेकेदारों ने कार्यबहिष्कार किया।
शुक्रवार को भी ठेकेदारों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन चौहान के नेतृत्व में लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय के बाहर धरन देकर नारेबाजी की। कहा कि छोटे ठेकेदार बड़ी निविदाओं के कारण बेरोजगार बने हुए हैं, लेकिन अब सरकार ने जीएसटी में पांच फीसदी बढ़ा दी है। इस मौके पर रतन सिंह पंवार, किशोर मंद्रवाल, प्रेमपति चौहान, दिवाकर भट्ट, ध्यान सिंह रावत, शूरवीर रावत, रघुवीर थलवाल, विजयपाल रावत, भगवान सजवाण, वीर सिंह गुनसोला, दर्मियान कलूड़ा, जयपाल नेगी, जबर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।