फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन जारी

Tue, 11 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन चंबा के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्रों का उच्चीकरण, मुख्य सेविका के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति और आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा, जीतराम भट्ट आदि ने संगठन के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। मौके पर संगठन की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा सजवाण, कुसुमलता बैलवाल, दिलमा, सुमति नौटियाल, नीतू नेगी, रोशनी रावत, शुष्मा, सविता पैन्यूली, प्रीति नेगी, मीना गुसाईं, तनुजा, रेखा राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें