फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चल रहे निर्माण कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली-मूलगढ़-हुलानाखाल-अखोड़ी मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच होगी। एक करोड़ 95 लाख से सड़क पर पुश्ता, नाली निर्माण, मरम्मत और हॉटमिक्स कार्य चल रहा है। 13 मई को एक डंपर के वजन से सड़क पर बना नवनिर्मित पुश्ता भरभरा कर ढह गया था। मामले में अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों की जांच को कहा। ईई से कनिष्ठ अभियंता और संबंधित ठेकेदार का जवाब तलब सहित रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 मई के अंक में ‘डंपर के भार से ही टूट गया नवनिर्मित पुश्ता’ खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने ईई को जांच के आदेश दिए हैं। ईई को भेजे पत्र में अधीक्षण अभियंता ने कहा है कि पुश्ता ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई है। मामले में कनिष्ठ अभियंता और संबंधित ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब कर संस्तुति सहित उपलब्ध कराए। निर्माण कार्य के गुण अवगुण के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करे। इस संबंध में लोनिवि घनसाली के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि ठेकेदार ने गलती स्वीकार करते हुए खुद के व्यय पर पुश्ते का पुनर्निर्माण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें