फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सदडगांव- ताैलीसेण-मुखेम सड़क का निर्माण लटका

Sat, 18 Oct 2025 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से की समस्या हल करने की मांग
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। लंबे समय से अधर में लटका सदडगांव- ताैलीसेण-मुखेम माेटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया। जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीएम नितिका खंडेलवाल से मिला उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या के बारे में जानकारी दी।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2008 में सदडगांव-ताैलीसेण -मुखेम के लिए चार किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। सड़क का निर्माण न होने पर सदड़गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में भागीदारी नहीं निभाई थी जिसके बाद लाेनिवि ने सितंबर 2024 में सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू किया लेकिन कुछ समय काम करने के बाद फिर से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के अभाव में सदडगांव व मुखेम के ग्रामीणाें काे डेढ़ से दो किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। बाजार से रसोई गैस और खाद्य सामग्री गांव तक पहुंचाने के लिए भारी दिक्कतेां का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि डीएम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा किसान माेर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गाेविंद रावत,जिला पंचायत सदस्य विजय देवी, भाजपा प्रतापनगर मंडल अध्यक्ष मनाेज रमाेला, बसंत चाैहान, धनपाल रांगड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें