100 रुपये का रिचार्ज करा कर शामिल हो सकते हैं लकी ड्रॉ में
नई टिहरी। बीएसएनएल ने दीपावली के मौके पर अपने उपभोक्ताओं के लिए विशेष दिवाली बोनांजा ऑफर शुरू किया है। इसमें नए और पुराने ग्राहकों के लिए आकर्षक योजनाएं शामिल हैं जो 18 अक्तूबर से 18 नवंबर तक रहेगी।
बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक अनीत कुमार ने बताया कि दीपावली पर उपभोक्ताओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह नई स्कीम लागू की गई है। बताया नए ग्राहकों के लिए बीएसएनएल ने सिर्फ 1 रुपये में 4जी प्लान शुरू किया है। इसमें 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 संदेश की सुविधा मिलेगी। नया सिम कार्ड निशुल्क रहेगा। ग्राहकों को केवल केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। योजना 15 नवंबर तक लागू रहेगी। पुराने ग्राहकों के लिए बीएसएनएल ने दिवाली लकी ड्रॉ की घोषणा की है जो ग्राहक 100 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराएंगे वे लकी ड्रॉ में शामिल होंगे।
20 अक्तूबर तक चलने वाली इस योजना में हर दिन 10 ग्राहकों को 10 ग्राम के चांदी के सिक्के जीतने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल ने कॉर्पोरेट कॉम्बो ऑफर शुरू किया है जो संस्थान कम से कम 10 नए पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन और एक फाइबर टू द होम कनेक्शन लेंगे। उन्हें पहले महीने के बिल पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष से ऊपर के लिए ने नया ‘कनेक्शन प्लान 1812 लांच किया है। इसमें 365 दिन की वैधता, प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 संदेश, और छह माह का निशुल्क प्रीमियम मनोरंजन शामिल है।