फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेल पास फतह कर लौटा अभियान दल

Thu, 13 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
Trekking expedition - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमालयन ट्रैकर्स एंड माउंटेनर्स (हितम) का ट्रैकिंग अभियान दल ट्रेल पास के बाद बीते बुधवार की रात लौट आया है। दल ने बताया कि अभियान के दौरान 5312 मीटर की ऊंचाई को फतह किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि अभियान दल का ए सोसियल इक्कोलाजिकल एक्सपीडिशन ट्रेल पास-2016 नाम दिया गया। दल में हितम का 12 सदस्यीय दल समेत कुल 23 सदस्य थे। इनमें दल नायक शिव सिंह नेगी, सुरेंद्र राणा, सुनील खंडूड़ी, उमवार सिंह पंवार, कुलदीप थपलियाल, अनुराग पंत, संजय प्रकाश सेमवाल, अंशुल डोभाल, राजेंद्र रावत, रवि कडियान, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद काला शामिल थे।

बता दें कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में बीते 26 सितंबर को पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने दल को फ्लैग आफ कर बौराड़ी स्टेडियम से रवाना किया था। दल ने बागेश्वर जिला स्थित लुहारखेत से 27 सितंबर से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


दल ठाकुरी, खाती, द्वाली, फुरकिया, जीरो प्वाइंट पिंडारी ग्लेशियर होते हुए आगे बढ़ा। दल ने छांजुच पर्वत व नंदा देवी ईस्ट के मध्य 5312 मी. ट्रेल पास को बीती सात अक्तूबर को फतह किया। इसके लिए 5480 मी. रिज कैंप होते हुए पहुंचना पड़ा। इसके बाद दल पिथौरागढ़ के मार्तोलीगांव पहुंचे।

88 में से 14 दल रहे सफल
 हितम के अध्यक्ष नेगी ने बताया कि ट्रैक को 1830 से पूर्व पिंडारी कांडा के नाम से प्रचलित रहा है, जिसे किसी स्थानीय व्यक्ति की सहायता से तत्कालीन ब्रिटिश कमिश्नर कुमाऊं ने तिब्बत से व्यापारिक गतिविधियों के लिए खोजा था।

बताया कि 1962 में चीन युद्ध के बाद ट्रैक को प्रतिबंधित कर दिया गया। वर्ष 1830 से अब तक 88 पर्वतारोही दल इस मार्ग पर अभियान चला चुके हैं। मगर सफलता महज 14 दलों को ही मिल सकी। इनमें 14वें दल के रूप में टिहरी जिले के हितम दल शामिल है। दल इसकी विस्तृत रिपोर्ट भारतीय पर्वतारोहण संस्थान को भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें