फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Thu, 09 Mar 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
Electricity
विज्ञापन
उत्तराखंड ऊर्जा निगम लंबे समय से बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त हो गया है। निगम ने अब तक 11 सौ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं, जिसमें सामुदायिक चिकित्सालय बेलेश्वर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भी शामिल है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के एक सप्ताह में बिल जमा करने के आश्वासन एवं मरीजों की परेशानियों को देखते हुए फिलहाल दोनों कनेक्शन जोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड नई टिहरी का जिलेभर के 10 हजार उपभोक्ताओं पर लंबे समय से 10 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है, जिसमें छह करोड़ घरेलू और चार करोड़ सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं व्यवसायिक उपभोक्ता है। सबसे ज्यादा 80 लाख शिक्षा, 30 लाख स्वास्थ्य, 10 लाख पुलिस, साढ़े चार लाख वन, दो लाख स्वान केंद्र धनोल्टी पर वर्षों से बकाया चल रहा है।

निगम ने बिल भुगतान नहीं करने वाले 11 सौ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे हैं। करीब छह सौ उपभोक्ताओं से डेढ़ करोड़ रुपये वसूला गया है। सामुदायिक चिकित्सालय बेलेश्वर पर दो लाख 57 हजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी पर चार करोड़ बकाया को देखते हुए निगम ने विद्युत कनेक्शन काट दिए थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह के अंदर बिल भुगतान करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


अभी तक बिल न चुकाने वाले 11 सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, जिनमें से छह लोगों ने बिल जमा कर दिए हैं। जबकि पिलखी एवं बेलेश्वर के कनेक्शन मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए जोड़ दिए गए हैं। वसूली अभियान जारी है। 31 मार्च तक बिल भुगतान न करवाने वाले समस्त उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

-दीपक पाल आर्य, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें