फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक प्रवेश शुल्क वसूलने पर कांग्रेसियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाफिक फीस लेने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिक प्रवेश शुल्क लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव से मिला। निजी स्कूलों की ओर से अधिक प्रवेश शुल्क लेेेने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक ही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रमोट होने पर दोबारा से प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। तब डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी थी। बावजूद इसके अभी तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाई है, जबकि अधिकांश अभिभावकों ने प्रवेश शुल्क जमा कर लिया है। एक सप्ताह के भीतर निजी स्कूलों पर नकेल नहीं कसी गई, तो कांग्रेस निजी स्कूलों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखवीर चौहान, नवीन सेमवाल, संतोष आर्य, पुरुषोत्तम पंत, नदीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें