फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Wed, 30 Sep 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्रनगर बाजार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर उकना पुतला फूंका। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने आरोप लागते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारों पर मुख्य चुनाव आयुक्त निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित करने के काम में लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व से ही वोट चोरी के मुद्दे को मुखरता से उठा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त डॉ़ संधू और डॉ़ विवेक जोशी ने गत 10 माह में 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर चुनावों और एसआईआर में मतदाताओं को जोड़ने वाले फार्म 6 में गडबड़ियों के खिलाफ शिकायत की लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनकी बात नहीं सुनी। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से त्याग पत्र नहीं दे देते कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कंडारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सूरत सिंह आर्य, अनिल रावत, दिनेश सकलानी, जबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
नई टिहरी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चंबा मुख्यालय में ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्य को क्षय रोग की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर लोगों में टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान कर मरीजों को जांच और समय से उपचार के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी टिहरी डॉ़ अबू रेहान ने कहा कि सरकार टीबी की बीमारी को लेकर गंभीर है। इसके उन्मूलन के लिए लगातार बृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक वर्ष ग्राम पंचायतों में टीबी उन्मूलन मूल्यांकन का आंकलन करता है। भारत अभियान टीबी उन्मूलन को प्रभावी बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इस मौके पर सीएचसी चंबा के सीएमएस डॉ़ पुखराज, पंकज सोनी, कमला तोपवाल, सुमित भट्ट, बिजेंद्र क्वांकिन, सुरेंद्र थलवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें