फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पिपली, डिबनू और भैलुंता के विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण कार्य

Wed, 30 Sep 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्राथमिक विद्यालय पिपली, डिबनू और भैलुंता के र्जीणर्शीण भवनों का नव निर्माण होने की उम्मीद जगी है। तीनों विद्यालयों के भवनों के निर्माण को शासन ने 93.86 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपली और डिबनू तथा प्रतापनगर के भैलुंता प्राथमिक विद्यालय का भवन पुराने होने के कारण जर्जर बने हैं। भवनों की स्थिति खराब होने से छात्र-छात्राओं का पठन पाठन बाधित होने के साथ शिक्षकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। अभिभावक के साथ ग्रामीण लंबे समय से भवनों की मरम्मत और पुनर्निमाण की गुहार लगा रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य बागी दर्शनी रावत ने बताया उनके गांव पिपली का विद्यालय भवन का निर्माण करीब 25 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन मरम्मत के अभाव में विद्यालय की खस्ताहाल हो गई। बारिश में विद्यालय की छत से कमरों में पानी टपकने से छात्रों का पठन पाठन बाधित होता है। पानी आने से विद्यालय में रखा सामान खराब होने की आंशका बनी रहती है।
विज्ञापन

विद्यालय में वर्तमान में 15 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार विद्यालय की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए पत्राचार किया किया लेकिन बजट के अभाव में भवन का कार्य नहीं हो पाया। बताया डिबनू का प्राथमिक विद्यालय के भवन की स्थिति जर्जर बनी है। दोनों विद्यालय का पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है। वहीं प्रतापनगर के भैलुंता प्राथमिक विद्यालय भवन की स्थिति भी दयनीय बनी है। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए 34.66 लाख, पिपली और डिबनू के भवनों के लिए 29.6 - 29.6 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली है।

तीनों विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के कार्यों के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-पूनम चौहान, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें