फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एकजुटता से जीतेगी आगामी विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगढ़ की बैठक और एससी विभाग के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूत पर जोर दिया। कहा कि कांग्रेस एकजुटता से आगामी 2022 में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भरत बुटोला और एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह कोहली की ओर से आयोजित बैठक में सरकार के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी कहा कि भाजपा सीएम के चेहरे का नकाब बदलकर फिर जनता को भ्रमित करना चाहती है। चार साल में प्रतापनगर बांध प्रभावित क्षेत्र को 20 साल पीछे कर दिया है। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल और रसाई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता बुटोला, नरेंद्र राणा, हरिओम भट्ट, दिनेश कृषाली, सुरेश राणा, बुद्धि सिंह रावत, अनिल राणा, राजेश बंस्वान, रामवीर सिंह, राजेश, गजेंद्र और विनोद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें