फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भाजपा ने कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

Sun, 11 Jan 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में नरेंद्रनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। जिलाध्यक्ष ने रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार निरंतर विकास कार्यो को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस राजनीतिक रोटी सेकने के चक्कर में राज्य का माहौल खराब करने में लगी है। कांग्रेस बंद का आह्वान कर जनता को गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेस के द्वारा बुलाया गया बंद पूरी तरह फेल रहा। जिले में अधिकांश स्थानों पर व्यापारियों ने कांग्रेस के बंद को समर्थन नहीं किया है, लोग समझ गए हैं, कि सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद बंद को कोई औचित्य नहीं है। इस मौके पर जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र थलवाल, इंदिरा आर्य, सुनीता देवी, रोशन रतूड़ी, भगवती रतूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें