फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 मंडलों का किया गठन अब चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस : जिलाध्यक्ष

Sat, 28 Nov 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यालय बौराड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया। खंडवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

जिले में 74 मंडलों का गठन करने के साथ बूथ कमेटियां भी बनाई जा चुकी हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस से उम्मीदें लगाए बैठी है और पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है। कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संगठन ने बीते एक साल में पार्टी की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया है।
मनरेगा योजना के स्वरूप में बदलाव के विरोध में संगठन ने कई दिनों तक आंदोलन चलाया। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, परिवर्तन संकल्प यात्रा, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी धरना-प्रदर्शन कर सरकार को घेरने का काम किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, आनंद सिंह बेलवाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, विशन सिंह रांगड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें