फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कांग्रेस ने निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने का ठीकरा सरकार पर फोड़ा

Wed, 04 Dec 2024 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस ने तय समय पर निकाय, सहकारिता, छात्रसंघ और पंचायत चुनाव नहीं कराने का ठीकरा प्रदेश सरकार पर फोड़ा है। कहा कि सरकार पंचायतों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए हुए है। जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है, जबकि ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण एक वर्ष बीतने के बाद भी निकाय चुनाव नहीं हो पाए हैं। छात्रसंघ, सहकारिता चुनाव को भी सरकार टालने में लगी रही और अब पंचायत चुनाव को लेकर नीति स्पष्ट नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार ने पंचायतों में दो प्रकार के प्रशासक बिठाने का काम किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर प्रदेश में भाजपा के लोग अधिक होने के कारण सरकार दोहरी नीति अपनाए हुए है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार पंचायतों में दोहरी राजनीति अपनाकर फूट डालने का काम रही हैं। नियम अनुसार ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष, विधायक और सांसद अपने चहेतों को लेकर टिकट दिलाने को लेकर इतने उलझे हैं कि न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार चुनाव को पीछे खिसकाने में लगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि वह प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप शीघ्र निकाय सहित अन्य सभी चुनाव को संपन्न करवाए। साथ ही प्रदेश में मजबूत भू-कानून और मूल निवास को भी लागू करें। इस मौके महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली, नफीस खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें