फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात अब भी बेकाबू

Sun, 13 Nov 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
विज्ञापन
पैसा जमा कराने को लगी भीड़ - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई, पीएनबी और जिला सहकारी बैंक में दो हजार रुपये के नोट पहुंचने से ग्राहकों को कुछ राहत मिली है। रविवार को 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने को मच रही भीड़ भी कम नजर आई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों नोट बदलने और कैश लेने के लिए आज भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के कई बैंकों में कैश समाप्त होने से लोगों को खाली हाथ निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नोट बदलने को लेकर मची अफरा-तफरी रविवार दोपहर बाद धीरे-धीरे कम होती रही। बैंकों में 2000 हजार के नोट पहुंचने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। छोटी करेंसी के कारण एटीएम भी कुछ घंटों में ही खाली हो रहे हैं।

जिला सहकारी बैंक में सुबह कैश की कमी रही,लेकिन दोपहर बाद वहां 2000 के नोट के साथ ही कुछ छोटी करेंसी आने से लोगों को राहत मिली। बैंक अधिकारियों का कहना है, कि करेंसी बदलने के लिए लोग हड़बड़ी न मचाएं। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से एटीएम से चार हजार रुपये तक निकाले जा सकेंगे। जबकि 24 नवंबर तक एक दिन में 10 हजार और सप्ताह में दो बार ही कैश निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र थत्यूड़ में दिनभर बैंक में भीड़ मची रही। कंडीसौड़ में लोगों को कैस नहीं मिल पाया। यही स्थिति अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बैंकों में रही। संभवता ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंगलवार से कुछ राहत मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें