फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज न्यास में स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें : सीडीओ

Fri, 13 Nov 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खनिज न्यास की मद से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि योजना मद में लोनिवि 28 योजनाओं पर कार्य कर रहा है। कीर्तिनगर में सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं जबकि नरेंद्रनगर में सात योजनाओं पर काम कर दिया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को भी कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ ने कहा कि कई योजनाओं पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। जौनपुर बीडीओ द्वारा अवगत कराया गया कि वहां डाइनिंग शेड का कार्य पूरा हो गया है। सकलाना मोटर मार्ग का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। सीडीओ ने सकलाना मोटर मार्ग का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घनसाली -चमियाला मोटर मार्ग का कार्य 30 दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया। अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार के सभी कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। कुछ परियोजनाओं को विशेष परिस्थितियों को देखते हुए दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया है। सीडीओ ने कहा कि खनिज न्यास के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण के साथ पूरा करें।
बैठक में डीडीओ मो. असलम, सीईओ कमला बड़वाल, प्रभारी खान अधिकारी रवि नेगी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान, ईई घनसाली आलोक सिंह, एसीएमओ डॉ. अमलेश कुमार सिंह, ईई लघु सिंचाई बृजेश कुमार गुप्ता, बीडीओ देवप्रयाग विनय बहुगुणा और ईई आरके टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें