फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की संचार सेवा 24 घंटे से अधिक समय तक ठप रहने से बैंक, सीएसएसी केंद्र, कंप्यूटर सेंटर और मोबाइल सेवाएं बंद रहीं, जिससे कार्यालयों में और लोगों के ऑनलाइन काम नहीं हो सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गई थी। संचार सेवा ठप होने से सीएससी केंद्रों, जनाधार केंद्रों पर आवश्यक प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी ठप रहीं जिससे लोग परेशान रहे। शुक्रवार को करीब चार बजे बमुश्किल सेवा शुरू हो पाई है। इस बाबत बीएसएनएल के एजीएम बीएस नेगी ने बताया कि कद्दूखाल और सुरकंडा क्षेत्र के बड़े हिस्से में केबिल कटने से संचार सेवा बाधित रही। विभागीय कर्मियों ने रातभर काम कर शुक्रवार दोपहर को फॉल्ट ठीक किया, जिसके बाद संचार सेवा शुरू हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें