फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराड़ी जिला अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में दिए गए जिला अस्पताल बौराड़ी में आए दिन मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे अस्पताल प्रबंधन के प्रति लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। मंगलवार को बेटी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति ने अस्पताल स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तीमारदार ने कहा कि इसका विरोध करने पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का पता चलने पर लोगों ने भी कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल कर्मियों से जल्द इलाज देने की गुहार लगाई गई, तो कर्मचारी अभद्रता करने लगे। इसका विरोध जताने पर कर्मियों ने धक्का देकर बाहर कर दिया और पुलिस बुला दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को थाने ले गई। वहां मौजूद कई लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। इस बीच एसडीएम रविंद्र जुवांठा और सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी भी मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल को पीपीपी में देने के बाद आए दिन तीमारदारों के साथ अभद्रता की खबरें आती रहती है, लोगों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि लड़की ने गलती से फिनायल पीने की बात कही है, अस्पताल पहुंचने पर उसे इलाज दिया गया। वह अभी जनरल वार्ड में भर्ती है। जिलाधिकारी के आदेश पर सीएमओ के साथ जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही डीएम को सौंपी जाएगी। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल से साथ लाए गए व्यक्ति को समझाकर वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें