शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला का वार्षिकोत्सव हुआ
घनसाली (टिहरी)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
भिलंगना ब्लॉक के इंटर कॉलेज चमियाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। सभी को मिलकर पहाड़ में शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनने का प्रयास करना होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष राणा ने छात्रा नैना, दीया पंवार, छात्र विनीत सिंह, विस्मित कोटनाला, आदित्य को शिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष पूरण सिंह परमार, सभासद महेंद्र सिंह, संजय पोखरियाल, डॉ़ वीरेंद्र राणा, सोहन नेगी, प्रधानाचार्य रविंद्र तनवर, दिनेश भजनियाल, हुकम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत मौजूद थे।