नई टिहरी। नई व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन करवाया है। चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 16 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणामों घोषणा की जाएगी।
नई टिहरी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन 16 फरवरी को होगा। चुनाव अधिकारी चौहान ने बताया कि प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री अब्दुल अतीक को चुनाव पर्यवेक्षक, विजय सिंह रावत और प्रशांत बिजल्वाण को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बताया नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए भगवान सिंह रावत और हुकम सिंह रावत मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए मनोज चमोली तथा कोषाध्यक्ष के लिए विक्रम सिंह ने नामांकन पत्र भरा है।
चुनाव पर्यवेक्षक अतीक ने बताया कि 16 फरवरी सुमन पार्क नई टिहरी में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान संपन्न होगा। उनके बाद मतगणना और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच चार दिनों का समय प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार के लिए दिया है। इस मौके पर प्रकाश डोभाल, मायाराम थपलियाल, स्वयंवर चौहान, ज्योति डोभाल,दिनेश चौहान, राधाकृष्ण उनियाल, परमानंद मैठाणी, सूर्य प्रकाश, अनिल खंडूरी, संतोष कुमार, अनिल जैन, धनेश जोशी, मनोज रावत आदि मौजूद थे।