चंबा के कुछ व्यापारियों और स्थानीय लोगों की ओर से थानाध्यक्ष पर लगाए गए अभद्रता के आरोपों और धमकी देने की सीओ टिहरी जूही मनराल ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मनराल ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी। इधर, भाजपाई थानाध्यक्ष के पक्ष में आए हैं। भाजपाइयों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर थानाध्यक्ष को यथावत रखने की पैरवी की।
चंबा भाजपा मंडलध्यक्ष/दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसएसपी को मिला और ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि थानाध्यक्ष बेहतर कार्य कर रहे है। कोरोना संक्रमण में वे गांव-गांव जाकर जरूरत मंदों को राशन पहुंचा रहे है। लॉकडाउन में कुछ लोग कानून तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और थानाध्यक्ष की सख्ती के कारण ऐसे लोग परेशान हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष को यथावत रखने की मांग। ज्ञापन पर ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ललित सुयाल, कृष्णा कोठारी, दर्मियान नेगी, बलवीर नेगी, बुद्धि सिंह पुंडीर, रमेश सिंह, बबीता डबराल आदि के के हस्ताक्षर हैं।