फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में सीएमएस मिले नदारद

विज्ञापन
नई टिहरी जिला अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जिला अस्पताल बौराड़ी के औचक निरीक्षक पर पहुंचीं डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव को अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित राय ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ को सीएमएस का स्पष्टीकरण तलब करने को कहा गया। अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देख डीएम भड़क उठीं। उन्होंने दो दिन में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद न करने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। सीएमओ को एक सप्ताह के अंतर्गत वेंटिलेटर, आईसीयू वार्ड के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि जिला योजना और अन्य योजनाओं से अस्पताल के लिए उपकरण खरीदने पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट दो वर्षों से जिला अस्पताल बौराड़ी का संचालन पीपीपी मोड पर कर रहा है। बीते 30 अक्तूबर को जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल की लचर स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायत की थी। मंत्री ने व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीएम को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को डीएम अस्पताल पहुंचीं। वहां सीएमएस नदारद मिले। डीएम ने सीएमओ को सीएमएस का स्पष्टीकरण तलब कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा। वार्डों में बेड सीट की सफाई न होने और गंदगी फैले होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में प्रतिदिन 50 अल्ट्रासाउंड करने की क्षमता है, लेकिन 100 से अधिक लोग प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड करने पहुंच रहे हैं। डीएम ने अल्ट्रासाउंड के लिए दूरभाष पर पहले अप्वाइंटमेंट (अनुमति) लेने को कहा ताकि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बैरंग न लौटना पड़े। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल और एमएस डॉ. निधि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें