फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टेंडर में उलझी सिटी बस सेवा, शर्तों में फंसी नगर पालिका

Sat, 02 May 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा सीजन में बढ़ी दिक्कतें, बस खरीद पर अब भी असमंजस
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी की सिटी बस सेवा शुरू करने की योजना पिछले चार माह से टेंडर प्रक्रिया में उलझकर रह गई है। जटिल शर्तों और तकनीकी अड़चनों के चलते कोई भी ठेकेदार आगे नहीं आ रहा जिससे नगरवासियों को सिटी बस सुविधा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विधायक निधि से बीते दिसंबर माह में नगर पालिका नई टिहरी को सिटी बस खरीदने के लिए 23 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। नगर क्षेत्र के लोगों को नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथीपुरम, कोटी कॉलोनी, चंबा और बादशाहीथौल क्षेत्र के बीच नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिटी बस का संचालन किया जाना था।
विज्ञापन

अब तक नगर क्षेत्र में सिटी बस सुविधा न होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अधिकांश बसें यात्रा मार्गों पर संचालित हो रही है जिससे स्थानीय रूट पर बसों की कमी और बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को नगर के आसपास क्षेत्रों में जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। सिटी बस क्रय करनेे लिए पालिका ने पहली बार ऑफलाइन टेंडर आमंत्रित किया था लेकिन उस पर आपत्तियां लगने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए। पहली बार तीन ठेकेदारों ने आवेदन किया लेकिन वे निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर पाए और टेंडर निरस्त करना पड़ा। दूसरी बार दो आवेदकों ने आवेदन किया लेकिन वे भी नियमों पर खरे नहीं उतर पाए। चार माह बीतने के बाद भी बस खरीद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। लोग लंबे समय से सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन बार-बार टेंडर निरस्त होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।

सिटी बस संचालन शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। बस खरीद कर जल्द ही नगर क्षेत्र में सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी।

-मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें