फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दूषित पानी की आपूर्ति पर नागरिक मंच ने जताया आक्रोश

Sun, 05 Jul 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल बौराड़ी में डायलिसिस सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। नागरिक मंच ने नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति होने पर कड़ा आक्रोश जताया है। कहा कि जल संस्थान टिहरी बांध की झील का दूषित पानी पिलाकर लोगों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ कर रहा है।
नागरिक मंच की बैठक सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएम घोषणा के बाद भी जल संस्थान नगर वासियों के लिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु रीह-घुत्तु ग्रेविटी योजना के निर्माण के लिए प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

झील के पानी के साथ नियमित मिट्टी आ रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने, नई टिहरी वासियों के भूमि भू-अभिलेख को अलग-अगल कर पृथक खाता बनाए जाने की मांग की। नगर क्षेत्र में लगाए जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों पर विरोध जताया है। कुलदीप पंवार ने बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का निर्माण किए जाने से स्टेडियम की लंबाई और चौड़ाई घटने की बात कही।
उन्होंने मंच से समर्थन की अपील करते हुए बैडमिंटन हॉल को दूसरी जगह बनने की मांग उठाई। अध्यक्ष उनियाल ने बताया कि मंच के द्विवार्षिक चुनाव अगस्त माह में करवाएं जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य आंदोलनकारी डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल और देवेंद्र नौडियाल ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों को पांचवीं अनुसूची में शामिल किए जाने पर समर्थन मांगा गया।
विज्ञापन

बैठक में स्व़ बचन सिंह नेगी स्मृति वन वाटिका जे ब्लॉक में पौधरोपण का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर संरक्षक सीपी डबराल, महामंत्री जगजीत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, भगवान चंद रमोला, कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, किशोरी लाल चमोली, डॉ़ यूएस नेगी, सूर्यमणि भट्ट, नरोत्तम जखमोला, भगवान देई तोपवाल, कर्म सिंह तोपवाल, प्रीति चौहान, किशन सिंह रावत, मान सिंह बिष्ट आनंद तोपवाल आद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें