फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सिगरेट का धुआं तुझे राख कर रहा है...

Mon, 01 Jun 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंहधार के छात्र-छात्राओं ने बाजार में जागरुकता रैली निकाली। छात्रों ने हाथ में तख्ती लेकर सिगरेट का धुआं तुझे राख कर रहा है, छोड़ दे क्यों जिंदगी खाक कर रहा है, हम सबका है यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना जैसे कई स्लोगन से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज सुरसिंह धार में कॉलेज फैकल्टी कांता प्रसाद ने तंबाकू निषेध जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लुभावने वाले विज्ञापनों से बचें और निकोटीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के आसपास दुकानों पर हर प्रकार के तंबाकू की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी उठाई। इस मौके पर कॉलेज फैकल्टी जयदीप सिंह गुसाईं, राजेश पुंडीर, शौकार सिंह, चंपा और यशोदा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें