फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि, प्रतिभा और क्षमता के अनुसार कॅरिअर का करें चुनाव : प्रो़ प्रीति

Tue, 03 Nov 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया कॅरिअर मार्ग दर्शन कार्यक्रम
विज्ञापन

नई टिहरी। पीजी कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की पहल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो़ प्रीति कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दूसरों की देखा-देखी के बजाय अपनी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचान कर उनके अनुसार कॅरिअर का चुनाव करना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्रों को सरकारी सेवा, उच्च शिक्षा, शिक्षण, बैंकिंग, निजी, क्षेत्र, तकनीकी एवं डिजिटल क्षेत्र, स्वरोजगार सहित कॅरिअर के अन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी। सेल के संयोजक डॉ़ संजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्र में विशेष प्रतिभा छुपी होती है आवश्यकता उसे पहचान कर सही दिशा देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि उद्यमिता योजना की समन्वयक डॉ़ हिमानी ने स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया। डॉ़ राजपाल सिंह रावत वाणिज्य एवं वित्तीय क्षेत्र में बैंकिंग, लेखांकन और व्यवसाय प्रबंधन से जुड़े कॅरिअर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ़ दीपेंद्र तोपवाल, डॉ़ नूर हसन, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. आराधना सक्सेना, सदानंद सेमवाल, दिव्यांशु रावत, अंशुल चंद्र, समीर, संध्या नौटियाल, संजना राणा, सुजल, मोनिका, स्वाति, निधि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें