फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 16 Nov 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार में शिक्षा विभाग की पहल पर दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार की झलक दिखाई।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। विधायक किशोर उपाध्याय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सही दिशा में मेहनत और तैयारी करने की है।
पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि विज्ञान महोत्सव बच्चों को अपनी सोच और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जीवन की समस्याओं के समाधान भी खोजे जा सकते हैं। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कोटनाला की पुस्तक अभिज्ञानत्रिहरीम का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बडवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डॉ. भास्कर चंद बेबनी, बीईओ तस्लीम कुरैशी, आनंदमणि पैन्यूली, जिला विज्ञान समन्वयक विजय मोहन गैरोला, महिपाल सिंह नेगी, ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें