फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 16 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को सुगम और चाक-चौबंद बनाने के लिए तहसील प्रशासन रिहर्सल में जुट गई है। यात्रा तैयारियों को लेकर एसडीएम देवानंद शर्मा ने बुधवार को व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, टैक्सी, बस यूनियनों और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


घनसाली और चमियाला में जाम की समस्या को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। एसडीएम शर्मा ने कहा कि यात्रा के दौरान घनसाली और चमियाला बाजार में सड़कों के किनारे कोई भी चौपहिया वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

घनसाली बस अड्डे पर एक समय में सिर्फ दो बसें ही खड़ी रहेंगी। बाजार में ट्रकों का सामान शाम तीन बजे बाद ही उतरने दिया जाएगा। नैलचामी, ग्यारहगांव हिंदाव के लिए वाहनों का संचालन पुराने पेट्रोल पंप से,  ऋषिकेश-देहरादून के लिए टिहरी रोड के स्टैंड, चमियाला और घुत्तु के लिए चामियाला रोड पर ही टैक्सियां लगाई जाएगी।
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। दुर्घटना वाले स्थानों पर सड़क किनारे पैराफिट और चेतावनी के साइन बोर्ड लगाए जाए। बैठक में थानाध्यक्ष मौ. अकरम, श्रीराम सेमवाल, सुनैना राणा, पारेश्वर बडोनी, मोहन लाल डंगवाल, सत्ये सिंह गुनसोला, कमल सिंह सजवाण, डीएल वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें