फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा ने जीता फुटबाल का खिताब

विज्ञापन
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ पालिकाध्यक्ष सीमा कृषा - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में फुटबाल, बहुउद्देशीय हॉल में बैडमिंटन और पीजी कॉलेज में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के साथ खेल महाकुंभ संपन्न हो गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चंबा ब्लाक विजेता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, प्रतापनगर ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला और युवा कल्याण अधिकारी मुकेश चंद्र डिमरी ने अंडर-21 फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं और जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच ब्लाक की टीमों ने प्रतिभाग किया। चंबा ब्लाक की टीम ने 3-0 से नरेंद्रनगर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। अंडर-14 की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मनीष सेमवाल, प्रीतम, ऋषभ सेमवाल और बालिका में अलीशा भंडारी, कंचन, आकांक्षा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। युगल बालक में साक्ष्य नेगी-शिवांशी कोठारी ने नील और वेदांत को और बालिका वर्ग में श्रेया रमोला-आर्ध्या ने मनीषा-श्रेया को हराया। अंडर-17 में बालक एकल वर्ग में सत्यम सिंह, अंश, प्रशांत भट्ट, बालिका में शिवानी, अंशिका, बानी वासन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालक युगल में शाकीर सलमानी-अनुज पंवार ने रितिक धनोला-सुशांत पुंडीर, बालिका में मानसी-खुशी ने भूमिका-कनिष्का को हराया।
टेबिल टेनिस अंडर-14 बालक में नागेंद्र, वैभव और दिव्यांशु अव्वल रहे। बालक युगल वर्ग में अमित शाह-देवांश ने ओजस नेगी-आदित्य सिंह को हराया। बहुउद्देशीय हाल में विजेता खिलाड़ियों को ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन बलूनी और राजीव कठैत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बीओ पीआरडी पंकज तिवारी, पंकज कुमार, ममता भट्ट, रीना, संजय लिंगवाल, केशव बिजल्वाण और राजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें