फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 426 करोड़ से सुधरेगी चंबा पंपिंग पेयजल योजना

Sat, 14 Nov 2026 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पेयजल निगम ने नई टिहरी और चंबा पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन करने के लिए 426 करोड़ की डीपीआर बनाई है। अगले 30 सालों के लिए डिजायन की गई इन योजनाओं से हर दिन 100 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। दोनों योजनाओं से सप्लाई कोटेश्वर झील से की जाएगी। योजनाओं का संचालन और मरम्मत कार्य (ओएनएम) की अवधि 10 साल रखने के कारण लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन

नई टिहरी और चंबा पंपिंग पेयजल योजना अपनी डिजायन अवधि पूरी कर चुके हैं जिससे दोनों योजनाएं जर्जर होने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है। दोनों योजनाओं के 30 साल पूरे होने के बाद पिछले पांच-छह सालों से योजनाओं का पुनर्गठन करने की प्लानिंग बनाई जा रही थी लेकिन इतनी बड़ी धनराशि को लेकर संशय होने से यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
अब 426 करोड़ जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) से मिलने की उम्मीद में जल निगम ने डीपीआर बनाई है। चंबा के लिए कोटेश्वर झील से चार स्टेज में बनाई जाने वाली 15 किमी लंबी पेयजल योजना का टॉप टैंक बादशाहीथौल क्षेत्र में रैसाड़ देवता मंदिर के पास बनाया जाएगा। वहां 90 किमी पाइप लाइन के जरिए पानी आपके घरों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

चंबा पंपिंग पेयजल योजना पर करीब 196 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नई टिहरी पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन की प्लानिंग भी कोटेश्वर झील से बनाई गई है। लाइन का एलाइनमेंट शार्ट कर 16 किमी होगा। उसके बाद 102 किमी की वितरण लाइन बनाकर पहले की तरह जलापूर्ति कराई जाएगी। नई टिहरी पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन की डीपीआर 230 करोड़ की बनाई गई है। संवाद


बूंद-बूंद पानी की कीमत वसूलने के लिए मीटर लगाए जाएंगे
पंपिंग पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन कार्य धनराशि मिलने पर निर्भर करेगा। लेकिन जब भी योजना बनकर तैयार होगी तो लोगों को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ेगी। उपभोक्ताओं से बूंद-बूंद पानी का हिसाब लेने के लिए मीटर लगाए जाएंगे। वर्तमान समय में 46 रुपये हजार लीटर तय है।


चंबा पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। नई टिहरी की डीपीआर में कुछ संशोधन के बाद शीघ्र भेजी जाएगी। शासन ने डीपीआर मंगाई है, तो मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- वीके जैन, अधीक्षण अभियंता, पेयजल निगम नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें