नई टिहरी। पीजी कॉलेज में आयोजित 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। डीएम मयूर दीक्षित, टीएचडीसी के ईडी एलपी जोशी, एएसपी जेआर जोशी, एआरटीओ सतेंद्र राज और प्राचार्य प्रो. नेगी ने देवभूमि उद्यमिता योजना के उत्कृष्ट संस्थान (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में आईआईएम काशीपुर इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से छात्रा जैनब को पांच लाख की सहायता राशि प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की डॉ. हेमलता नौटियाल ने बताया कि छात्रा जैनब ने पिरूल से प्लाइवुड तैयार कर नवाचार किया, जिसे व्यवसायिक स्तर पर ले जाने के लिए पेटेंट फाइल किया गया है। छात्र-छात्राओं की ओर से अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर डॉ. अंकिता बोरा, डॉ. पुष्पा पंवार, डॉ ममता रावत, डॉ. आरती खंडूरी, डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. शुभम उनियाल, डॉ. तृप्ति, प्रवीण, सुमन, संतोष आदि मौजूद रही। संवाद