फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लगाई फटकार

Tue, 11 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जीआइएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) हेतु सूचनाएं उपलब्ध न करवाने वाले छह विभागों के अधिकारियों को कडी फटकार लगाते हुए एक दिन के अंदर सूचनाएं न देने पर कड़ी कार्रवाही की चेतावनी दी। कहा कि लंबे समय से जीआइएस हेतु सूचनाएं अपडेट करवाने का कहा जा रहा है। लेकिन कई विभाग लापवाही पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं।      
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ आशीष भटगांई ने विकास भवन में जीआइएस संबंधी सूचनाओं की समीक्षा की। खादी ग्रामोद्योग, युवा कल्याण, दूर संचार, बीआओ, टीएचडीसी, कलेक्ट्रेट की ओर से जीआइएस में सूचनाएं दर्ज न करने, नरेंद्रनगर, मसूरी वन प्रभाग, उद्योग, लोनिवि, पेजयल निगम, डाकघर समेत कई विभागों की पूरी सूचनाएं अपडेट न होने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द अधूरी सूचनाओं को पूर्ण रूप से अंकित न करवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि मई के द्वितीय सप्ताह में होने वाली समीक्षा से पूर्व सभी सूचनाएं जीआइएस पर दर्ज करवाएं। उन्होंने इंदिरा आवासी प्रधानमंत्री आवास, दीन दयाल अवास, उच्च शिक्षा सहित अन्य जानकारी को भी अंकित करने को कहा। ताकि किसी भी विकास योजनाओं से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य योजनाओं की मनीटरिंग जीआइएस प्रणाली से देखा जा सके। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीके पुरी ने बताया कि जनपद में 53 विभागों की योजनाओं को भौगोलिक सूचना प्रणाली के तहत दर्ज होनी है। जिनमें से 23 विभागों ने ही पूर्ण सूचनाएं उपलब्ध करवाई है। जबकि 24 विभागों ने अपूर्ण सूचनाएं और छह विभागों ने सूचना दी ही नहीं है। इस मौके पर डीडीओ एसके राय, कृषि अधिकारी सुरेश  सिंह, डीपीआरओ चमन राठौर, ईई पेयजल निगम पल्लवी कुमारी, डीएचओ अमर सिंह आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें