फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूंका आबकारी विभाग का पुतला

Mon, 10 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग-घेराखुरी-एंदी मोटर मार्ग पर टटोर गांव के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में टटोर और नैनबाग गांव की महिलाएं भड़क उठीं। महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध स्वरूप आबकारी विभाग का पुतला फूंका। डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर किसी भी दशा में नैनबाग क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रशासन के स्तर पर टटोर गांव के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की तैयारी की सूचना पाकर सोमवार को बड़ी संख्या में नैनबाग और टटोर गांव की महिलाएं तहसील में आ धमकी। गांव के समीप शराब दुकान खोलने के विरोध में उन्होंने तहसील पर प्रदर्शन किया।

कहा कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। वह गांव का आम रास्ता है। सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, राजकीय महाविद्यालय और चिकित्सालय इसी मार्ग पर स्थित है। मार्ग पर शराब दुकान खुलने से छात्र-छात्राओं और महिलाओं को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


आक्रोशित आंदोलनकारियों ने बाद में आबकारी विभाग का पुतला जलकर विरोध दर्ज किया। डीएम को क्षेत्र में शराब की दुकान न खोलने के लिए ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों में आशा देवी, प्रभा देवी, पूर्व प्रधान बाला देवी, पिला देवी, निर्मला देवी, हाथो देवी, सुनीता देवी, सुरेशा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन निराला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें