फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Wed, 18 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी (सतपुली)
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील के संगलाकोटी क्षेत्र में मंगलवार रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तहसीलदार सतपुली अमलानंद के मुताबिक बुधवार रात्रि साढे़ नौ बजे के आसपास रीठाखाल-नाई-पंचुरी मोटर मार्ग पर पालीगांव के निकट इंडिगो कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


दुर्घटना में चालक मान सिंह (46 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह ग्राम बिंजोली एकेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश सिंह, शिव सिंह, गुमान सिंह, प्रेम सिंह एवं मयूर सभी निवासी ग्राम टोपरिया, तहसील चौबट्टाखाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से सतपुली अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायलों को कोटद्वार रेफर कर दिया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें