फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पालकोट क्षेत्र में रसोई गैस कनेक्शनों के ई-केवाईसी के लिए लगे शिविर

Fri, 08 May 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालकोट क्षेत्र में रसोई गैस कनेक्शनों के ई-केवाईसी के लिए लगे शिविर
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नियमित रसोई गैस आपूर्ति की उठाई मांग

नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के पालकोट क्षेत्र के लोगों ने नरेंद्रनगर उपजिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल को क्षेत्र में नियमित रसाेई गैस की आपूर्ति करने और गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के लिए क्षेत्र में शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल नरेंद्रनगर तहसील पहुंचा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पालकोट क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी कराने के लिए कई किलोमीटर दूर ऋषिकेश आना पड़ रहा है। बताया वर्षों पहले क्षेत्र के लोगों ने इंडियन ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश से रसोई गैस कनेक्शन लिए थे। एजेंसी वहीं से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति करती थी। लेकिन माह से सुंदर गैस एजेंसी खाड़ी और इंडियन गैस एजेंसी नकोट से क्षेत्र में सिलिंडर की आपूर्ति कर रही है। जबकि उपभोक्ताओं के रसोई गैस कनेक्शन ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश के हैं। कनेक्शनों की ई-केवाईसी और रसोई गैस कनेक्शन को दूसरी गैस एजेंसी में बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं को ऋषिकेश के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश से क्षेत्र के पोखरी, चाका, लसेर, रणाकोट, खरसाडा में ई-केवाईसी के लिए शिविर लगाने और उपभोक्ताओं सुविधा के लिए गैस कनेक्शनों को नकोट गैस एजेंसी में स्थानांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप सजवाण, मुकेश सिंह चौहान, सुरेश कोठारी, पप्पू पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें