महाकुंभ की तैयारियों को लेकर एसडीएम युक्ता मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने तपोवन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने। चिह्नित स्थलों पर पार्किंग और टेंट की व्यवस्था करने और मेला स्थलों पर साफ-सफाई के विशेष इंतजाम करने को कहा।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम मिश्रा ने महाकुंभ को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए शासन से निर्गत निर्देशों का कड़ाई से क्रियान्वयन करने को कहा। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी में पेयजल, विद्युत, शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। बैठक में तसहीलदार आयोध्या प्रसाद उनियाल, लोनिवि के ईई मो.आरिफ खान, जिला पंचायत के प्रभारी कर अधिकारी सतीश बिजल्वाण, ईओ बीपी भट्ट, एसएन सिंह, सौरव चमोली, दीपक कुमार, अमित रावत उपस्थित रहे। संवाद