फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि का कैंप कार्यालय ऋषिकेश शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि का देहरादून स्थित कैंप कार्यालय बंद हो गया है। शनिवार को कैंप कार्यालय को विवि के ऋषिकेश स्थित कैंपस में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने स्पष्ट किया कि वह खुद बादशाहीथौल स्थित विवि मुख्यालय में ही बैठेंगे। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ने कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही देहरादून में स्थित कैंप कार्यालय को बंद करने का निर्णय लिया था, जिस पर ऋषिकेश महाविद्यालय में कैंप कार्यालय के लिए जगह की तलाश की गई। महाविद्यालय में श्रीदेव सुमन विवि का कैंप कार्यालय संचालित करने के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने के बाद शनिवार को विवि का कैंप कार्यालय ऋषिकेश महाविद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। विवि के कुलपति डा. ध्यानी ने बताया कि ऋषिकेश कार्यालय में जरूरत के हिसाब से स्टाफ रखा जाएगा। अतिरिक्त स्टाफ को विवि मुख्यालय भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि के ऋषिकेश कैंपस को मॉडल कैंपस के रूप में विकसित करने की तैयारियां की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें