फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडर सचिव करेंगे समीक्षा बैठकों और मेलों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन समिति सचिव परिषद ने असमय स्थानांतरण करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध किया है। कहा कि बिना कर्मचारियों के विकल्प लिए ही स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन

हर्षमणी नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने ग्रेड-1 के 53 समितियों के सचिवों को वरिष्ठता के आधार पर प्रथम ग्रेड का लाभ देने, सातवां वेतनमान का लाभ सचिवों को देने, सेवानिवृत्त कैडर सचिवों के लंबित देयकों का भुगतान करने, ऋण वितरण, वसूली के लिए सचिवों का उत्पीड़न न करने, ग्रामीण बचत केंद्रों को बिना प्रशिक्षित कर्मियों के संचालन न करने, सचिवों से अतिरिक्त प्रभार वाली समितियों का चार्ज हटाने की मांग की। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए कमेटी का गठन किया, जिसमें हर्षमणी नौटियाल को अध्यक्ष, कमल सिंह रावत महामंत्री, चिंतामणी पंत कोषाध्यक्ष, मणिक लाल बिजल्वाण प्रांतीय प्रतिनिधि, मुरारी चौहान कैडर प्रभावी, हिकमत राणा भिलंगना, वस्ती राम रतूड़ी देवप्रयाग, गंगा सेमवाल थौलधार, धनीराम कुड़ियाल नरेंद्रनगर, रविंद्र कोटवाल जाखणीधार, मोहन लाल कोठारी चंबा, कर्ण सिंह बिष्ट प्रतापनगर, हरीश जोशी कीर्तिनगर और प्रवीण सिंह प्रमाणी को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें