नरेंद्रनगर में एनसीसी के तीन दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के शुभारंभ पर उपस्थित कैडेट।
- फोटो : NEW TEHRI
राजकीय इंटर कालेज में एनसीसी का तीन दिवसीय कंबाइंड एनवल ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर में कैडे्टस को हथियार चलाने की ट्रेनिंग और सामरिक जानकारी देने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
मंगलवार को जीआईसी नरेंद्रनगर में प्रधानाचार्य डीएस गौतम ने एनसीसी के शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को एनसीसी के उद्देश्य और कार्य की जानकारी देते हुए इसे भविष्य में सेना की सेवा में जाने के लिए बेहतर माध्यम बताया। शिविर में एनसीसी सीनियर डिविजन के 30 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर संजय ममगाईं, जूनियर डिवीजन अधिकारी अशोक कुमार, रेखा पंवार, अनिल लिंगवाल, धनपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद