फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डोबरा-नकोटखाेली मोटर मार्ग पर शुरू हो बस सेवा

Sat, 10 Oct 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड(टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में डोबरा-नकोटखोली (कमांद) मोटर मार्ग पर बस सेवा नहीं होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस 20 किमी रोड पर सीमित टैक्सियां चलने से लोगों को दो-तीन किमी पैदल चंबा-धरासू हाईवे पर पहुंचना पड़ रहा है। जरूरी कार्य पड़ने पर ग्रामीणों को 50 रुपये की जगह पांच सौ में टैक्सी बुक करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डोबरा-नकोटखोली मोटर मार्ग पर वर्षों बाद भी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है जिससे क्षेत्र के डोबरा, उप्पू, भिल्डियाना, डांग, मठियाली, ल्वारखा, मंजोली, रत्वाड़ी, चोपड़ा और नकोट खोली के ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र रांगड़, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महावीर चंद रमोला, भगवान सिंह राणा, सुमेर सिंह पंवार, नत्थी चंद रमोला और माधव रतूड़ी ने बताया कि इस रोड पर डोबरा से आगे कोई बस सेवा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस रोड पर सुबह-शाम सीमित टैक्सी सेवा के कारण दोपहर के समय ग्रामीणों को दो-तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल चलकर चंबा-धरासू हाईवे पर पहुंचना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने डोबरा से नकोटखोली रोड पर नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन



डोबरा-नकोटखोली मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू कराने के लिए क्षेत्र के लोग टीजीएमओ को एक प्रस्ताव दे सकते हैं। उसके बाद मोटर मालिकों से बात उनसे सेवा शुरू करने का आग्रह किया जा सकता है।
विज्ञापन

- बलवीर सिंह रौतेला, अध्यक्ष टीजीएमओ ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें