एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बादशाहीथौल चौराहे में गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति का पुतला फूंककर नियमों के विपरीत प्रवेश देने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई ने पुतला फूंकते हुए कुलपति एवं विवि के एक अन्य अधिकारी पर तीनों परिसरों में राजनीतिक दबाव में समय वृद्धि समाप्त होने के बाद भी प्रवेश दे रहे हैं।
विवि के नियमावली के अनुसार प्रथम कक्षाओं में प्रवेश की तिथि अगस्त में समाप्त हो गई है, लेकिन कुलपति के एक निकटतम व्यक्ति के अधिकारियों पर दबाव बनाकर प्रवेश दिला रहे हैं। प्रवेश समिति ने आम छात्रों को तिथि पूरी होने का बहाना बनाकर प्रवेश नहीं दिया। बावजूद प्रभावशाली छात्रों को बैक डोर से प्रवेश मिल रहे हैं।
इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल, प्रवेश कुमार, अनिल रमोला, अंकित बहुगुणा, सुनील लेखवार, लक्ष्मी जुगरान, विकास भट्ट, प्रवेश भट्ट, सुमन बलोदी आदि मौजूद थे।